प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको, मड़ईटोला स्थित सरनास्थल पर 19 मार्च की शाम बाहाबोंगा सरहुल पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो नेता सह जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने मुखिया पति सह ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन, पंसस चिटमनी देवी एवं अन्य प्रतिनिधियों के साथ मिलकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अशोक मुर्मू ने सरनास्थल पर जाकर मत्था टेका। आयोजन स्थल पर सैकड़ों बालाएं, महिलाएं आदिवासी पारंपरिक लिवास में मांदर की थाप पर घंटों नाचती रही। मुख्य अतिथि ने उपस्थित समूह को अपने उद्बोधन में संदेश दिया।
मौके पर नायके बाबा बाबूराम सोरेन, धनेश्वर सोरेन, कमिटी के कालीदास मुर्मू, जीतलाल मुर्मू, सुनील मुर्मू, शनिराम हांसदा, अघनू मांझी, महादेव मुर्मू, शिक्षक नटवर लाल, मास्टर रामप्रसाद, बिष्णु रजवार, सरजू रजवार, प्रमोद सिंह, देवा रजवार सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply