Advertisement

डीपीएस बोकारो में बैगलेस डे से खिली सृजनात्मकता, बच्चों ने सीखे नए कौशल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत आयोजित बैगलेस डे कार्यक्रम उत्साह और नवाचार से भरपूर रहा। वार्षिक परीक्षा के बाद 19 मार्च को आयोजित इस पहल में बच्चों ने किताबों से दूर रहकर गतिविधि-आधारित शिक्षा का आनंद लिया।

जानकारी के अनुसार डीपीएस स्कूल परिसर में रोबोटिक्स, पेंटिंग, हस्तशिल्प, कोडिंग और खेलकूद जैसी गतिविधियों ने बच्चों की रचनात्मकता को नया आयाम दिया। छात्रों ने एआई और रोबोटिक्स के माध्यम से छोटे-छोटे मॉडल तैयार किए, वहीं सोशल मीडिया के प्रभाव पर सार्थक बहस कर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।

जुंबा, योग और खेल गतिविधियों ने बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को भी मजबूती दी। फायरलेस कुकिंग, संगीत और कला गतिविधियों ने कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। डीपीएस के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने कहा कि ऐसी पहल बच्चों के समग्र विकास और कौशल निर्माण के लिए बेहद जरूरी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *