Advertisement

हिंदू नववर्ष पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। वंदे प्रकृति मातरम् के उद्घोष के साथ स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के पर्यावरण प्रहरियों ने 19 मार्च को हिंदू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर वृक्षारोपण कर किया।

कार्यक्रम का आयोजन बोकारो के पर्यावरण-मित्र चौक के समीप किया गया, जहां कई पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण-मित्र चौक स्थित पर्यावरण-मित्र पं. गौरी शंकर ओझा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनों ने प्रकृति के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि आज के समय में प्रकृति का अंधाधुंध दोहन और शोषण गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रहे युद्ध और औद्योगिक गतिविधियों के कारण पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसे नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजनों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर रघुवर प्रसाद, मृणाल चौबे, लक्ष्मण शर्मा, वीरेंद्र चौबे, विजय त्रिपाठी, ललित कुमार, अर्जुन पांडेय, आर.एल. द्विवेदी, धर्मेंद्र कुमार, बी.एन. तिवारी, सरोज तिवारी सहित कई पर्यावरण प्रहरी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *