Advertisement

त्योहार पर सख्ती: शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

जरीडीह थाना परिसर में विभिन्न त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना परिसर में 19 मार्च को विभिन्न त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सीमा कुमारी ने की। इस दौरान सीओ प्रणव ऋतुराज, जरीडीह पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो समेत पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सीमा कुमारी ने कहा कि सभी रहिवासी पर्व-त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आपसी सम्मान और सहयोग ही समाज में शांति बनाए रखने की सबसे बड़ी ताकत है।

सीओ प्रणव ऋतुराज ने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आम जनों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दे। थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो ने कहा कि त्यौहार के दौरान पुलिस लगातार संभावित क्षेत्र में गश्त करेगी और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मौके पर मुखिया सुशीला देवी, पूजा देवी, शांति देवी, अब्दुल रजब खान, पिंटू मिश्रा, टीना सिंह, भाजपा नेता मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता अविनाश माधव, अकबर अंसारी, मोतीम अंसारी, अमित सोरेन, अमय सिंह, रंजीत महतो सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *