एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो को उन्नत भारत अभियान दिया गया है।
कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण के निर्देश पर पांचों गोद लिए गांवों में सर्वेक्षण का कार्य जोरों पर है। इस क्रम में गोद लिए कंजकिरो, गोविंदपुर तथा चांपी गांव में सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के रोहर गांव में सर्वे कार्य किया जा रहा है।
बताया जाता है कि कॉलेज के छात्र-छात्रा एवं एनएसएस के वॉलंटियर्स गांवों में जा-जाकर सर्वे कार्य कर रहे हैं। उन्नत भारत अभियान के समन्वयक (कॉर्डिनेटर) डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने 19 मार्च को कहा कि उन्नत भारत अभियान के तहत मुख्य रूप से ग्राम सर्वेक्षण और गृह सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। कहा कि इस डेटा का उपयोग गांव के लिए एक्शन प्लान तैयार करने और तकनीकी हस्तक्षेप के लिए किया जाएगा। कॉलेज के सब कॉर्डिनेटर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि उन्नत भारत अभियान के तहत सर्वे ग्रामीण भारत के विकास में तकनीकी और अकादमिक मदद को व्यावहारिक रूप देने का पहला महत्वपूर्ण चरण है।
![]()













Leave a Reply