Advertisement

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जगन्नाथपुर में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम आयोजित

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में 18 मार्च को ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी बीएलए-2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी तथा प्रखंड कमिटी के सदस्यों के साथ विस्तृत संवाद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को सर (एसआईआर) से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। प्रशिक्षण में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु वहीं जिला पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार बालमुचू तथा जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई विशेष रूप से शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सहित रंजीत गगराई, नोवामुंडी युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मामूर अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज चंपिया, उपाध्यक्ष जेना पुरती, महासचिव प्रदीप प्रधान, महासचिव रोशन पान, महासचिव दानिश हुसैन, मोरान सिंह कराई, गुलजार अंसारी, सूरज मुखी व् बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *