Advertisement

सेल गुवा वित्त विभाग में महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने दिया योगदान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल के गुवा में वित्त विभाग के महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने योगदान दिया है। सिंह के यहां योगदान देने से खासकर यहां के कामगारों में हर्ष देखा जा रहा है।

नव नियुक्त योगदान दिए महाप्रबंधक वित्त अनुपम कुमार सिंह ने 18 मार्च को एक साक्षात्कार में बताया कि सेल में कार्यरत हर पदाधिकारी पद के अनुसार प्रबंधक होते हैं। उनका मुख्य कार्य विभाग के प्रबंधन क्षमता को ठीक करना है। कहा कि प्रत्येक को नया व अपने कामों को सीखने पर ध्यान देना है। सच्चाई यह है कि अच्छे कार्य क्षमता के आधार पर मनुष्य की पहचान होती है। सीखने के लिए परिवर्तन जरूरी है। कार्य कुशलता गड़बड़ियों को ठीक करने में है।

उन्होंने अपने स्थानांतरण के उपरांत नई जगह पर आने से परेशानी के बाद भी कहा कि काम एवं अनुभव का लाभ जरूरतमंदो को दिया जा सकता है। कहा कि स्थानांतरण से कष्ट होता है, लेकिन कैरियर में बदलाव भी आता है। उन्होने अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि सेल गुवा में स्थानांतरित हो कर आने के पूर्व वे ओड़िशा के क्योंझर जिला के हद में सेल बोलानी में वर्ष 2001 से 2008 तक कार्यरत रहे। इसके बाद सेल के पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में मेघाहातुबुरु में वर्ष 2008 से सेवारत रहे है। कहा कि सेल के राउरकेला में वे वर्ष 2013 से सेवारत रहे। उसके बाद सेल के बीएसएल बोकारो मुख्यालय में वर्ष 2021 में अपनी सेवा दी। कहा कि वर्तमान में सेल गुवा में सेवा देना किसी चैलेंजिंग से ज्यादा है।

यहाँ की विधि व्यवस्था को ठीक कर उसे मैनेज करने के लिए कार्यरत हैं। उनका सतत प्रयास है कि अधिकारियों के सामंजस्य एवं श्रमिकों के सहयोग से हर समस्या का निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि सेल गुवा को विकास की नई मकाम की ओर ले जाने के लिए नए सिरे से उनका प्रयास जारी है। सेल गुआ क्षेत्र में अनुभवी एवं उत्कृष्ट प्रबंधन क्षमता वाले वित्त विभाग में वरीय पदाधिकारी महाप्रबंधक सिंह के योगदान देने पर कामगारों में अपार हर्ष एवं संतोष है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *