Advertisement

ईद, रामनवमी एवं अन्य त्योहारों को लेकर पेटरवार थाना में शांति समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। आगामी सरहुल, ईद, चैती छठ, चैती दुर्गा पूजा और श्रीरामनवमी पूजा को लेकर पेटरवार थाना के सभाकक्ष में 18 मार्च को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने की।

बैठक में मुख्य रूप से पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, अंचलाधिकारी अशोक राम, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो व् अशोक मुर्मू, शांति समिति के अध्यक्ष सुधीर सिन्हा, उप प्रमुख सीमा देवी, झामुमो नेता मनोहर मूर्मू आदि मंचासिन थे। जबकि सभाकक्ष में बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, पंसस, समाजसेवी, त्यौहार आयोजन समिति के कई पदेन प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
ज्ञात हो कि पेटरवार थाना क्षेत्र में लगभग चौदह लाइसेंसधारी और बारह गैर लाइसेंसी जगहों पर रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाली जाती है। अगले कुछ दिनों में मुख्य रूप से पांच त्योहार है, जिस पर शांति समिति की बैठक में चर्चा परिचर्चा की गयी।

बैठक में कहा गया कि रामनवमी के अवसर पर पेटरवार थाना क्षेत्र में चौदह लाइसेंस धारी और बारह गैर लाइसेंस धारी जुलूस निकाली जाती है। सभी अखाड़ा के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के रूट चार्ट से सभी को अवगत कराया। अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी मुंडा ने कहा कि अखाड़ा के अध्यक्ष एवं सचिव की जुलूस में उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहे और डीजे को लेकर उत्पन्न विवाद से हटकर कम आवाज में मर्यादित भाषा में बाजा बजे। सभी हिंदू एवं मुस्लिम भाई एक दूसरे का सहयोग कर सौहार्द वातावरण में पर्व मनाए।

पेटरवार सीओ संतोष राम ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम की चर्चा नहीं कर एक दूसरे को आपसी भाई के रूप त्यौहार मनाये। पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो ने कहा कि सभी रहिवासी अपने क्षेत्र में स्वयं सहायता कर त्योहार शांति रूप में मना सकते हैं और डीजे के जगह पारम्परिक बाजा का उपयोग करे। शांति समिति के अध्यक्ष सुधीर सिन्हा ने कहा कि सभी अखाड़ा कमिटी अपने रूट से शांति पूर्ण माहौल में जुलूस निकाले। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे और प्रशासन को तुरंत सुचना दे। साथ ही सभी पूजा समिति के सदस्य अपने कार्यकर्ता को विशेष ड्रेस के साथ अपने पूजा स्थल पर तैनात रखे, ताकि किसी तरह की घटना से प्रशासन को तुरंत अवगत करा सके। साथ ही सभी धर्म पर्व पर विस्तृत जानकारी दी।

उपस्थित वक्ताओं ने डीजे पर प्रतिबन्ध लगाने की बात कही। डीजे के जगह पारंपरिक बाजा का उपयोग किया जाये। कहा गया कि यह पेटरवार के लिये एक मिशाल बनेगा। जनप्रतिनिधियों ने भी बैठक में क्षेत्र के मुख्य मुद्दों की समस्याओं से सभी को अवगत कराया। बैठक में उपरोक्त के अलावा थाना एवं प्रखंड कर्मी में राजू कुमार, प्रदीप ठाकुर, मो. असगर अंसारी एवं कई पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *