प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बोकारो के बीते 16 मार्च को जारी पत्रांक-138 के निर्देश के आलोक में जिला के हद में पेटरवार अंचल के पांच राजस्व पंचायतों में ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति में ग्रामसभा आयोजित होना है।
इसे लेकर 18 मार्च को अपराह्न पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उतरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार की अध्यक्षता में ग्रामसभा की गयी। ग्रामसभा में भूमि अर्जन के लिए अध्यापना पत्र उपलब्ध कराया गया। बता दें कि, राज्य सरकार के सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग (भू-अर्जन निदेशालय) रांची के ज्ञापन-549 दिनांक-9/10/2018 द्वारा निर्गत अधिसूचना के आलोक में इस परियोजना के निर्माण के पूर्व ग्रामसभा एवं स्थानीय प्राधिकारी का परामर्श प्राप्त किया जाना है। अंगवाली के बाद चलकरी दक्षिणी में मुखिया रजनी देवी, ग्राम प्रधान दुर्गा मांझी की उपस्थिति में सभा की गई।
मालूम हो कि, पथ निर्माण विभाग/पथ प्रमंडल बोकारो अंतर्गत जिला के हद में फुसरो, पिछरी, जैनामोड़ पथ पर तेनुघाट, गोमिया पथ मुख्य स्थल लंबाई 24.759 किलोमीटर एवं बायपास पोर्शन 1.564 कि.मी., समेकित कुल 26.324 कि.मी. तक अधिग्रहित भूमि, अंचल पेटरवार के पांच राजस्व गांव, पिछरी, अंगवाली उत्तरी, चलकरी दक्षिणी, चांपी, खेतको आदि राजस्व गांव/पंचायत उल्लेखित है।
अंगवाली उत्तरी एवं चलकरी दक्षिणी पंचायत में आयोजित ग्रामसभा में पेटरवार के अंचल निरीक्षक अशोक दास, राजस्व उप निरीक्षक कुलीन शर्मा, अमीन बिट्टू प्रशांत, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, उप मुखिया रियाज अहमद, कई भूमि रैयत, गौतम पाल, एनायत हुसैन, आलेनबी अंसारी, मुरारी जायसवाल, मनोज रविदास, निताई रजवार, संगीता देवी, रीना देवी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply