शांति और भाईचारे के साथ मनाए जाएंगे त्योहार, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो तथा गांधीनगर थाना परिसर में 18 मार्च की संध्या शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक में रामनवमी, ईद तथा सरहुल पर्व आपसी सौहार्द व् उल्लास के साथ मनाने की अपील की गयी।
जानकारी के अनुसार बेरमो थाना परिसर में आगामी रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता बेरमो के अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने की। आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ संजीत कुमार और बीडीओ मुकेश कुमार ने सभी समुदाय के अमन पसंद रहिवासियों से त्योहारों को पारंपरिक हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जुलूस के मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
साथ ही, अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया। मौके पर बताया गया कि हमारा उद्देश्य है कि रामनवमी, ईद और सरहुल जैसे पावन अवसर पर हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे। प्रशासन सभी शांति समितियों और वॉलंटियर्स के संपर्क में हैं, ताकि किसी भी छोटी समस्या का तुरंत समाधान हो सके।

इस अवसर पर बेरमो पुलिस द्वारा अपील किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें और भाईचारे की मिसाल पेश करें। बैठक में प्रशासन के साथ-साथ बेरमो विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, फुसरो नप उपाध्यक्ष रेणु देवी, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, आजसू नेता संतोष महतो, मजदूर नेता श्यामल कुमार सरकार, आर. उनेश, गणेश मल्लाह, संतोष महतो, श्रीकांत मिश्रा, प्रताप सिंह, बैजनाथ महतो, परवेज अख्तर, मोहम्मद कलाम, नवल किशोर सिंह, राजन साव, कृष्ण कुमार चांडक, टुनटुन तिवारी, रोशन सिंह, भरत वर्मा, अशोक अग्रवाल, कैलाश ठाकुर, नवल किशोर सिंह, राधा देवी, रविन्द्र राम, चंदन पासवान, सत्यनारायण सिंह, सलीम जावेद उर्फ मोती, सुशांत राइका, भोला सोनी, संतोष सिंह, वार्ड पार्षद अर्चना सिंह, रमेश स्वर्णकार, रिया कुमारी, रंजीत साव, कुमार विनायक, नीतू मिश्रा, राज, लीलधारी गुप्ता, मोहम्मद महबूब आलम, रोहित मित्तल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय रहिवासी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि पूजा व् जुलूस के दौरान प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। माहौल बिगाड़ने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया पर प्रशासन की खास नजर रहेगी। मौके पर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूस को लेकर अखाड़ा कमेटियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ हीं ईद के अवसर पर क्षेत्र के मस्जिदों व् ईदगाहो पर पुलिस बल की तैनाती का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुर्व मुखिया ललन सिंह सहित दर्जनों अमन पसंद समाजसेवी व् पुलिस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply