Advertisement

इंस्पायर मानक अवार्ड में झारखंड पब्लिक स्कूल चांपी के 3 विद्यार्थी चयनित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के झारखंड पब्लिक स्कूल चांपी के तीन विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर मानक अवार्ड 2025-26 के लिए चुना गया है।

जानकारी के अनुसार इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र दिया गया है।

चयनित विद्यार्थी और उनके नवोन्मेषी आइडिया: कक्षा 7 की गीतांजलि कुमारी द्वारा हेड लॉर्ड डिस्ट्रिब्यूशन फ्रॉम फॉर वर्क, कक्षा 8 की मानसी सिन्हा द्वारा लो कॉस्ट ब्राइल स्लॉट विथ ऑडियो इंपेयर्ड पर्सन तथा कक्षा 8 की हीं जाह्नवी कुमारी द्वारा स्मार्ट ग्लव्स फॉर कन्वर्टिग साइन लेंग्वेज इंटू स्पीच प्रस्तुत किए गये।

विद्यालय के शिक्षक प्रभात कुमार और मिथिलेश कुमार दास ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को मार्गदर्शन और सहयोग दिया। विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार महतो और प्रधानाचार्य सुरेश यादव ने चयनित विद्यार्थियों को साधुवाद दी तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने 18 मार्च को बताया कि पिछले पाँच वर्षों से लगातार इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत विद्यालय ने अपनी प्रगति और गुणवत्ता को बनाए रखा है। जिसके लिए उन्होंने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *