एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार ने बीते 17 मार्च की संध्या कथारा चार नंबर स्थित संकट मोचन मंदिर प्रांगण पहुंचकर भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना की।
जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक को विधिवत् मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, रवि पांडेय द्वारा पूजा अर्चना कराई गई। उनके साथ तकनीकी सलाहकार राहुल कुमार सिंह, मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा महाप्रबंधक को शॉल और पुष्प गुच्छ देकर स्वगात किया गया। प्रोफेसर श्याम नंदन मंडल एवं तपेश्वर चौहान व् विजय यादव ने भी महाप्रबंधक का स्वागत किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि पहले भी कई बार मुझे इस मंदिर में आने को मौका मिला है। कहा कि यहां आने के बाद मुझे बहुत सुकून महसूस होता है। कहा की कोई भी देश हो अपने धर्म को लेकर जरूर चलता है, तो हम क्यों पीछे रहे। सनातन की वजह से ही हमारे देश में शांति है। आप मंगलवार जो कि बहुत ही श्रेष्ठ दिन होता है, उस दिन हनुमानजी की आरती जरूर करें। इससे आपको शांति और कार्य करने की शक्ति मिलेगी।
मौके पर मंदिर समिति के सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष चद्रशेखर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी, रणजीत सिंह, सुनीता सिंह, सुजीत मिश्रा, कमलकांत सिंह, एनके त्रिपाठी, शिवपूजन सिंह, सुरेश नायक, अरुण सिंह, संदीप रवानी, संतोष सिन्हा, सुरेश ठाकुर, विजय चौहान, कपिल यादव, गोपाल राम, देवाशीष आस, प्रमोद यादव, हरिहर नोनिया, पंच राम, भीखम कुमार, तुषार चौहान, विजय नायक, बिंदेश्वरी नोनिया, बच्चू राम, संतोष राम गोड, गंगा, अर्जुन करमाली, रवि सिंह सहित दर्जनों मंदिर समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply