Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा ऑफिसर्स क्लब में श्रवण जांच एवं निःशुल्क मशीन वितरण

कम सुननेवाले 250 का श्रवण जांच व् 65 मरीजों के बीच श्रवण यंत्रों का वितरण

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी सीएसआर एवं डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल की ओर से 18 मार्च को स्थानीय ऑफिसर्स क्लब में कम सुनने वालो के लिए श्रवण जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट के प्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक प्रशासनिक ए कुजूर, सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के झा, बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घासी, मुखिया चन्दना मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।

जानकारी के अनुसार शिविर में बोकारो थर्मल सहित आस पास के लगभग दो सौ पचास कम सुनने वाले महिला पुरुष मरीजों का निःशुल्क कान जांच किया गया। जांचोपरांत 65 बधीर रोगियों के बीच निःशुल्क कान की मशीन का वितरण किया गया। इसके अलावे आगामी 28 मार्च को बाकी बचे हुए बधिरों के बीच मशीन का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल के सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी ने कहा कि सीएसआर की ओर से निःशुल्क श्रवण जांच एवं श्रावण यंत्र का वितरण किया गया। कहा कि डीवीसी के ओर से इस तरह के सामाजिक कार्य सदैव किए जाते रहे हैं, ताकि गरीब व जरूरत मंद रहिवासियों को लाभ मिल सके। मरीजों की श्रवण जांच पूर्वी हेयरिग केयर धनबाद अस्पताल के चिकित्सक डॉ योगेश वर्मा, डॉ जलेश्वर मुर्मू, डॉ गोपाल यादव, अंकित राय सिंह ने किया। इस अवसर पर सीएसआर कर्मी भैरव महतो, कृष्णा कुमार, मो.कलीम अंसारी, मो.सिद्दीकी अंसारी, रमेश यादव, मिहीलाल मुर्मू, जीवाधन महतो, पिंकी कुमारी सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *