सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-बीडीओ
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व शांति पूर्वक मनाने को लेकर 18 मार्च को बोकारो थर्मल थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर बीडीओ मुकेश कुमार ने बैठक में आए विभिन्न अखाड़ा संचालकों सहित गणमान्य रहिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को आपसी भाईचारगी से मनाते हुए गंगा जमुनी तहजीब व भाईचारा का संदेश दे। आमजनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि रामनवमी जुलूस में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो अविलंब पुलिस को सूचना दे। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान खासकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी। कहा कि ऐसे समय में असामाजिक तत्व द्वारा सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो डालकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करते है। ऐसे तत्वों से प्रशासन कड़ाई से निबटेगी।

थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव ने भी उपस्थित जनों से आपसी भाईचारा के साथ त्यौहार मनाने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। कहा कि अश्लील गानों व डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर जगह जगह से निकलनेवाले जुलूस के निर्धारित समय व् रूट को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। साथ हीं कहा कि इस दौरान पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल जगह जगह तैनात रहेगी। माहौल बिगाड़ने वालो से सख्ती से निबटा जायेगा।
इस अवसर पर मुखिया चन्दना मिश्रा, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद, मो. इम्तियाज, सुदेश भुईयां, समाजसेवी बाबूलाल गिरि, श्रवण सिंह, विनय सिंह, प्राण गोपाल सेन, जितेन्द्र यादव, सैयद मोहम्मद हारून उर्फ प्रिंस, खीरू यादव, रामचंद्र सिंह यादव, जानकी महतो, मंजूर आलम, राजु पंडित, मो. करीम अंसारी, बिरसा रजक, टिंकू पंडित, अमित घासी, महबूब आलम, इस्लाम कुरैशी, नरेश महतो सहित बोकारो थर्मल थाना के एसआई मनोज कुमार सिंह, पुलिस कर्मी व गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply