Advertisement

हटिया विधायक के घर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधायक पुत्री को दिया आशीर्वाद

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के हटिया विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर 18 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पहुंची। यहां मुख्यमंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी ने विधायक की सुपुत्री को आशीर्वाद दिया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हटिया विधायक नवीन जायसवाल के रांची के दीपाटोली कटहल मोड़ स्थित आवास पहुंचे। जहां विधायक की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधु को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी।

मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी नवविवाहित जोड़े को मंगलकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने हटिया विधायक जायसवाल एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर प्रसन्नता व्यक्त की। मौके पर विधायक के परिवारजन सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *