प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी सरहुल, ईद, चैती छठ, चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी पूजा को लेकर 17 मार्च की संध्या बोकारो जिला के हद में तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक की गयी।
अंचल अधिकारी गोमिया आफताब आलम की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचल अधिकारी पेटरवार अशोक राम, अंचल निरीक्षक गोमिया जितेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि तेनुघाट ओपी क्षेत्र में लगभग दस जगहों पर रामनवमी की जुलूस निकाली जाती है। अगले कुछ दिनों में मुख्य रूप पांच त्योहार है, जिस पर शांति समिति की बैठक में चर्चा परिचर्चा की गयी। बैठक में कहा गया कि रामनवमी के अवसर पर तेनुघाट ओपी क्षेत्र में चार लाइसेंस धारी और छह गैर लाइसेंस धारी जुलूस निकाली जाती है। सभी अखाड़ा के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र के रूट चार्ट से सभी को अवगत कराया। अध्यक्षता कर रहे सीओ आफताब आलम ने कहा कि अखाड़ा के अध्यक्ष एवं सचिव की जुलूस में उपस्थिति अनिवार्य रूप रहे और डीजे को लेकर उत्पन विवाद से हटकर कम आवाज में मर्यादित भाषा में बाजा बजे। सभी हिंदू एवं मुस्लिम भाई एक दूसरे का सहयोग कर सौहार्द वातावरण में पर्व मनाए।
पेटरवार सीओ ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम की चर्चा नहीं कर एक दूसरे को आपसी भाई के रूप त्यौहार मनाये। गोमिया बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि सभी रहिवासी अपने क्षेत्र में स्वयं सहायता कर त्योहार शांति रूप में मना सकते हैं।गोमिया पुलिस निरीक्षक जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी अखाड़ा कमिटी को अपने रूट से शांति पूर्ण माहौल में जुलूस निकाले।
बैठक का संचालन बीरेंद्र प्रसाद ने किया। स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने किया। बैठक में जगदीश सिंह, दिनेश यादव, श्रीराम हेंब्रम, रिजवान अंसारी, अख्तर हुसैन, राजेश कुमार यादव, असलम अंसारी, दीपक चौधरी, झरी तुरी, आनंद कुमार सिंह सहित अन्य ने अपनी बातों को रखा।
मौके पर तेनुघाट पंचायत के मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, सुभाष कटरियार, साड़म पूर्वी पंचायत की मुखिया अनारकली, पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष लालबहादुर शर्मा, मिथुन चंद्रवंशी, कौशर हाशमी, सेवा गंझु, राजन नायक, अनंत कुमार सिंह, अजीत कुमार पांडेय, जयप्रकाश, वारिश आलम, अख्तर हुसैन, दीपक कुमार चौधरी, अजय प्रजापति, राजेश यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply