रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के विद्यालयों में परीक्षा के सफल समापन के बाद विद्यालय में प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के मनोरंजन और प्रेरणा के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों को मल्टी-मीडिया रूम में शिक्षाप्रद एवं प्रेरणादायक फिल्म ‘द स्नो क्वीन एंड द प्रिंसेस’ दिखाई गई। फिल्म को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। स्कूली बच्चों ने पूरे मनोयोग से इसका आनंद उठाया। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की कल्पना शक्ति, भाषा ज्ञान और एकाग्रता के विकास में मदद मिलती है।
विद्यालय के प्राचार्य एस. के. मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के बाद ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम कर उनमें सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।
![]()













Leave a Reply