रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो के लगभग 200 विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने अनुभव-आधारित शिक्षा के तहत पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित अयोध्या हिल्स का शैक्षणिक भ्रमण किया।
जानकारी के अनुसार दो दिवसीय इस यात्रा में डीपीएस के बच्चों ने कुशलपल्ली रिजॉर्ट में ठहरकर प्रकृति और संस्कृति का अनूठा अनुभव लिया। पारंपरिक स्वागत, लोक नृत्य व संगीत ने विद्यार्थियों को बंगाल की समृद्ध विरासत से परिचित कराया।
बताया जाता है कि अयोध्या हिल्स के पहले दिन जादुई शो, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और पूल-साइड पार्टी ने माहौल को जीवंत बना दिया, वहीं पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने पहाड़ियों की सैर कर प्राकृतिक सुंदरता को निहारा और यादगार पल कैमरे में कैद किए। डीपीएस के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने इस अवसर पर कहा कि ऐसी यात्राएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, टीम भावना और सांस्कृतिक समझ को मजबूत बनाती है।
![]()













Leave a Reply