अब स्थानीय स्तर पर रहिवासियों को मिलेगी जांच की सुविधा-नाजिया सुमन
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार के डाकघर के समीप 17 मार्च को मुस्कान डिजिटल एक्स-रे सेवा का शुभारंभ किया गया। यह कसमार प्रखंड की पहली डिजिटल एक्स-रे सुविधा है, जिससे अब स्थानीय रहिवासियों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कसमार रहिवासी भाकपा माले नेता शकुर अंसारी की पुत्री नाजिया सुमन इस केंद्र की संचालिका है।
जानकारी के अनुसार उक्त एक्स-रे केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि कसमार के अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि लेखक-सह-पत्रकार दीपक सवाल और बैंक ऑफ इंडिया कसमार शाखा के प्रबंधक एप्रेम सोरेन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सीओ सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है। इससे आम जनों को समय और खर्च दोनों की बचत होती है तथा बेहतर उपचार संभव हो पाता है।
संचालिका नाजिया सुमन ने बताया कि अब तक डिजिटल एक्सरे की सुविधा क्षेत्र में उपलब्ध नहीं होने के कारण रहिवासियों को बोकारो या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ता था। इस सेवा के शुरू होने से अब कसमार और आसपास के ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
मौके पर भाजपा नेता यदुनंदन जायसवाल, माले नेता गंगाधर महतो, समाजसेवी सूरज जायसवाल, राजस्व कर्मचारी जमील अंसारी, नित्यानंद महतो, रामलाल ठाकुर, जैनुल आवेदिन, राजेश कपरदार, उमाशंकर महाराज, संजय सहार, राकेश पांडेय, राजू महतो, सगीर अहमद, ऐनुल अंसारी, मुमताज अंसारी, प्रेमचंद नायक, रेहान अंसारी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply