प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में डीवीसी के कोनार बांध परियोजना के सीएसआर के तहत कोनार डैम में गोमिया की एक कदम न्याश संस्था के तत्वाधान में ब्यूटीशियन तथा कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आयोजित तीन माह का ब्यूटीशियन व् 6 माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण के 50 प्रशिक्षुओं के बीच 17 मार्च को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इससे पूर्व तीन माह का सफल प्रशिक्षण दिया गया।
बताया जाता है कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीवीसी कोनार बांध परियोजना के प्रधान राणा रंजीत सिंह एवं सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, संस्था की सचिव शर्मीला कुमारी, अध्यक्ष नीतू देवी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, ब्यूटीशियन ट्रैनर कंचन कुमारी व् कंप्यूटर प्रशिक्षक सरिता कुमारी नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रमाण पत्र वितरण के मौक़े पर टेकलाल महतो, धनेश्वर महतो, प्रशिक्षुओं में मालती किरण, रीना देवी, राजमनी कुमारी, काजल कुमारी, बेबी कुमारी, सुलेखा देवी, सबीना खातून, शिवानी कुमारी आदि मौजूद रही। संस्था की सचिव शर्मीला कुमारी के अनुसार बांस के रंग-विरंगे उपकरण, साबुन, कागज का थैला, मशरूम उत्पाद आदि का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।

इधर कोनार बांध परियोजना के प्रधान सिंह ने बताया कि परियोजना के सीएसआर (कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत, स्थानीय समुदायों के लिए कृषि, गैर-लकड़ी वन उत्पादों और कंप्यूटर साक्षरता पर आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम आजीविका के नए अवसर पैदा करने, वित्तीय सहायता, तकनीकी ज्ञान और बाज़ार संपर्क प्रदान करने में मदद करते हैं।
![]()













Leave a Reply