रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। धनबाद जिला के हद में चिरकुंडा स्थित लोयोला स्कूल तालडांगा में सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में नामांकित बच्चों के स्वागत में 17 मार्च को भव्य प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व से अध्ययनरत एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक एवं नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया, वहीं बच्चों में उत्साह देखने लायक था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य जॉनी पी दिवासीया ने कहा कि नन्हे बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका सही मार्गदर्शन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही दिशा देना और उनमें अच्छे संस्कार विकसित करना अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों का भी कर्तव्य है, ताकि वे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।
उन्होंने कहा कि अभिभावकों द्वारा सही विद्यालय का चयन करना बच्चों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कहा कि जब बच्चों को समर्पित शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलता है, तो उनके सुनहरे भविष्य को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप-प्राचार्य सुषमा करकेट्टा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका, पदाधिकारी और उपस्थित कर्मचारीगण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
![]()













Leave a Reply