प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के मैथान टुंगरी में आयोजित श्रीरामचरित मानस महायज्ञ के 29वें अधिवेशन का समापन 17 मार्च को हवन अनुष्ठान के साथ किया गया। इस अवसर पर रहिवासियों द्वारा भव्य जुलूस भी निकाला गया।
जानकारी के अनुसार 17 मार्च के पूर्वाह्न आयोजन परिसर में हवन के समस्त अनुष्ठान यज्ञ के संस्थापक गौरबाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराये।इनके साथ सहायक बतौर पुजारी रामपद चटर्जी, राज कुमार, शिव कुमार, राजेश चटर्जी आदि शामिल थे। अनुष्ठान में यजमान के तौर पर समिति के अध्यक्ष पवन कुमार नायक, यज्ञ प्रारंभ के कलश धारी व मानस पाठ में बैठी दर्जनों युवतियां व युवक शामिल थे। जबकि समिति के अन्य कई पदेन पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित थे।

इसके उपरांत देर शाम को श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, गुरु वशिष्ठ, भगवान शिवजी, वघ्नहर्ता श्रीगणेश आदि प्रतिमाओं को ट्रैक्टर में लादकर विभिन्न मुहल्ले व सार्वजनिक मंडपवारी चौक होते भ्रमण कराया गया। अबीर, गुलाल लगाते हुए सभी श्रद्धालू अति उत्साह के साथ थिरक रहे थे। स्थानीय जलाशय में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष पवन कुमार नायक, गौरबाबा, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, समिति के पदेन सभी पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य व ग्रामीण श्रद्धालू गण शामिल थे।
![]()













Leave a Reply