Advertisement

फुसरो का सियासी थ्रिलर: एक वोट ने पलटी बाजी, 14-13 के फेर में रेणु देवी बनी उपाध्यक्ष

अपनों की बेवफाई से हार गयी उपाध्यक्ष पद की दावेदार रश्मी सिंह

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। सियासत हो या इश्क, एक कतरे की अहमियत वही जानता है जिसकी नैया बिल्कुल किनारे पर आकर डूब जाए। कुछ यही स्थिति बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद कार्यालय के सामने 17 मार्च को देखने को मिला।

मुझे अपनों ने हीं लुटा गैरो में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबा जहां पानी कम था। फुसरो नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए 17 मार्च को हुए चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वार्ड क्रमांक एक की पार्षद रेणु देवी ने एक मत से जीत दर्ज करते हुए उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा ली। रेणु को कुल 14 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद रश्मि सिंह को 13 मत प्राप्त हुए।

निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुवा ने रेणु देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इसके उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष निर्मला देवी ने उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बताया जाता है कि फुसरो नप के तमाम पार्षदों के दिल की धड़कनें तब बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ ली, जब वोटों की गिनती शुरू हुई। अंत में नतीजा निकला- 14 बनाम 13 का। वार्ड एक से जीत कर आए रेणु सिंह ने एक वोट के ब्रह्मास्त्र से वार्ड 16 की पार्षद रश्मी सिंह को चारो खाने चित कर दिया।इस एक वोट ने जहां रेणु देवी को नप का उपाध्यक्ष बना दिया, वहीं रश्मी सिंह खेमे में मातम सन्नाटा पसार दिया। रश्मी सिंह पूरे आत्मविश्वास में थीं कि उनके पीछे 17 पार्षदों का समर्थन प्राप्त है। ज्ञात हो कि फुसरो नप के वार्ड नंबर 14 के पार्षद अर्चना सिंह ने मतदान का बहिष्कार किया। इस अवसर पर उपस्थित बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह से नव निर्वाचित नप उपाध्यक्ष रेणु सिंह ने आर्शीवाद लिया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *