Advertisement

सोनपुर रेल मंडल में मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव से उल्लेखनीय सफलता

चालू वित्तीय वर्ष में अबतक कुल 50,63,89, 016 रुपया रेल राजस्व की प्राप्ति

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में बीते 16 मार्च को वाणिज्य विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य टीमों की समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप इस अभियान ने अत्यंत सकारात्मक उपलब्धियां दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार रेल मंडल द्वारा इस विशेष जांच अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों एवं ट्रेनों में टिकट जांच टीमों ने कुल 2933 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित टिकट से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा। इनसे ₹19,87,800 /- की राजस्व वसूली की गई। विदित हो कि मात्र मार्च महीने में कुल 28519 बेटिकट यात्रियों से कुल 1,71,37,926 रुपया एवं चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक पकड़े गये 7,54,116 बेटिकट यात्रियों से कुल 50,63,89,016 रुपया का रेल राजस्व अर्जित किया गया है।

ध्यान देने योग्य है कि सोनपुर रेल मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान केवल राजस्व संरक्षण ही नहीं, बल्कि रेल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वाणिज्य विभाग के अनुसार ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अवैध यात्रा पर प्रभावी रोक लग सके और अधिक से अधिक यात्री समुचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के लिए प्रेरित हों।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *