एस. पी. सक्सेना/बोकारो। देश में गैस संकट के खिलाफ 16 मार्च को आम आदमी पार्टी (आप) बोकारो की ओर से महात्मा गांधी चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर आप कार्यकर्ताओं द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी।
जानकारी के अनुसार आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व आप के बोकारो जिला प्रभारी अरविंद विकाश ने किया। मौके पर उपस्थित आप के प्रदेश सचिव प्रीतम मिश्रा ने कहा कि झारखंड के हर जिले में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की गलत विदेश नीति के कारण देश भर में एलपीजी गैस का संकट पैदा हो गया है।
झारखंड प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और इजराइल के आगे सरेंडर कर दिया है।
ईरान जैसे पारंपरिक मित्र के साथ नहीं जाने के कारण पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी का संकट पैदा हुआ है। प्रदर्शन में आप के जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय, हरेंद्रनाथ चौबे, धर्मेंद्र शर्मा, संजय कुमार, भगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार, अनंत कुमार पांडेय, बिनोद तिर्की, शंभुनाथ चौधरी, बिनोद सत्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply