रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत 16 मार्च को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बाजारटांड़ में प्रखंड स्तरीय ऑस्टियो ऑर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल डिसऑर्डर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने किया।
जिला आयुष समिति द्वारा आयोजित उक्त शिविर में कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए जोड़ो के दर्द से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं। शिविर में विशेष रूप से जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, पैरों में सूजन सहित हड्डी एवं मांसपेशियों से संबंधित रोगों का आयुष पद्धति से इलाज किया गया।
मौके पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति ग्रामीण क्षेत्रों के रहिवासियों के लिए काफी लाभकारी है। ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजनों को अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज और दवा की सुविधा मिल जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिविर में डॉ रुचिका कुमारी, डॉ मनीषा मुस्कान, डॉ अरविंद कुमार, नित्यानंद प्रसाद, आशीष जायसवाल, छाया कुमारी, सहिया सुलेखा देवी, ममता देवी, मंजू देवी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply