Advertisement

पेटरवार के जगुडीह में सरहुल पूजा में शामिल हुए झामुमो युवा नेता विनय कपूर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के जगुडीह गांव में 16 मार्च को सरहुल उर्फ बाहा पर्व का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में झामुमो युवा मोर्चा बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह मंत्री पुत्र विनय कपूर शामिल हुए।

इस अवसर पर विनय कपूर ने सरना स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों एवं सरना धर्मावलंबियों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सरहुल झारखंड की समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश मिलता है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए। कार्यक्रम में गांव के पाहन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। सरहुल पूजा के अवसर पर यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न की गयी तथा झारखंडी संस्कृति से जुड़े गीत-संगीत और नृत्य का भी आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *