प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप बर्मन द्वारा डॉ सुरेंद्र राज को बोकारो जिलाध्यक्ष का पत्र निर्गत किया गया। जिलाध्यक्ष का झारखंड की राजधानी रांची से वापस बोकारो आने के क्रम में बीते 15 मार्च की शाम पेटरवार समाधान कार्यालय सह भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता व कार्यकर्ता द्वारा फूल माला पहना कर, बुके व अंग वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में गांव -कस्बा से शहरी क्षेत्र में लगातार प्रयास जारी रहेगा। जन समस्याओं को प्राथमिकता दे कर समाधान किया जायगा। साथ ही पार्टी कार्य कर्ताओं को सम्मान देने में कभी कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि संगठन में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का काम करूंगा और संगठन को मजबूत करूंगा।
मौके पर भाजपा नेता शांति लाल जैन, जिला महामंत्री संजय त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, असित कुमार बनर्जी, मुकेश ओझा, पंकज कुमार सिन्हा, बुधेश्वर घोशाल, शशिकांत सिंगला, नागेश्वर कुमार सिंह, राजेश प्रसाद, पिंटू महतो, पन्नालाल ठाकुर, विभीषण चौधरी, विकास कुमार, धनुलाल महतो, रितेश सिन्हा, स्वरूप सहाय, जगु महतो, रौनक कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply