Advertisement

अंगवाली में श्रीरामचरित मानस यज्ञ आयोजन के नवम दिवस श्रीराम का राज्याभिषेक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित मैथान टुंगरी में आयोजित श्रीरामचरित मानस नवाह पारायण महायज्ञ के नवम दिवस 16 मार्च को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। यज्ञ के संस्थापक रामधाम शरण उर्फ गौरबाबा ने गुरु वशिष्ठ मुनि के वेश में श्रीराम वेशधारी प्रतिमा के माथे तिलक लगाया।

जानकारी के अनुसार मानस यज्ञ के व्यास मंच पर विराजमान वाराणसी से पधारे मानस मार्तंड अच्युतानंद पाठक, व्यास अनिल पाठक एवं अन्य ने इस खास अवसर पर प्रभु श्रीराम दरबार की आरती लगाई। समिति के अध्यक्ष पवन नायक सहित अन्य पदेन प्रतिनिधि, सदस्य, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं श्रद्धालुओं ने राम दरबार में दर्शन किये व मत्था टेका।दिन दस बजे से दोपहर तक हजारों की संख्या में उपस्थित अंगवाली एवं समीपस्थ क्षेत्र के नर, नारी, बच्चे, बुजुर्ग, युवक, युवतियां शामिल होकर अबीर, गुलाल उड़ाते उमंग से नाचते, थिरकते रहे। मानो, अयोध्या जैसा माहौल बन गया हो।

इस अवसर पर व्यास मंडली के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का साथ दिया। कई श्रद्धालुओं के समूह द्वारा खिचड़ी भंडारे के आयोजन में खिचड़ी भोग का लुफ्त उठाया गया। संस्थापक गौरबाबा ने ग्रामीणों को अपने अपने घरों में भी रामराज की स्थापना के लिए रामायण का अनुसरण करने की सलाह दी।
रात्रि प्रवचन के क्रम में मानस मार्तंड अच्युतानंद पाठक ने लक्ष्मण के हाथों मेघनाद वध और सुलोचना द्वारा प्रभु राम से तर्क कर समाधान पाने की रोचक कथा सुनाई। उन्होंने रामराज की स्थापना पर व्याख्यान कर कहा कि आज के शासकों को देश व राज्यों में ऊंच-नीच की संकीर्णता से हटकर शासन चलाना चाहिए। यह तभी संभव होगा जब शासक प्रभु राम के आदर्शो को अपनाएंगे। कहा कि वर्तमान स्थिति को देख यह असंभव सा लगता है।

वाराणसी से पधारी मानस कोकिला नीलम शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि घर के हरेक सदस्य अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग हो जाएं तो इसमें तनिक संदेह नहीं। हरेक घरों में रामराज जैसा माहौल बन जाएगा। आचार्य अच्युतानंद के साथ आए बिपिन कुमार पांडेय, व्यास अनिल पाठक, अमित पाठक, अशोक मिश्र, सतीश मिश्र, बलदेव शरण, राजेश पंडित, प्रवीण पांडेय, बीते दस वर्षों से मंच संचालन कर रहे संतोष नायक, पुजारी राजेश चटर्जी, शिवकुमार, प्रफुल्य आदि मंचासिन थे, जबकि महिला-पुरुष श्रोतादीर्घा में समिति के सभी पदाधिकारी/सदस्य अपनी जिम्मेवारी को संभाल रहे थे।पंचायत की पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, जल सहिया भाग्यरानी देवी सहित कई महिला प्रतिनिधि व् दर्जनों बुजुर्ग नित्य श्रीराम कथा श्रवण करने पहुंचते रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *