प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह मानिक मोड़ के समीप 15 मार्च को एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जारंगडीह रहिवासी कयामुद्दीन खान का 25 वर्षीय पुत्र तौफीक खान बाइक से जारंगडीह की ओर जा रहे थे। इस दौरान मानिक मोड़ के समीप बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर बोकारो थर्मल थाना के एसआईं दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय रहिवासियों ने तत्परता दिखाते हुए बोकारो थर्मल थाना पुलिस की मदद से घायल युवक को सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।
अस्पताल की चिकित्सक डॉ निशा टोप्पो ने बताया कि घायल युवक की स्थिति काफी गंभीर है। उसके माथे से नाक तक का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तथा सिर की हड्डी में भी गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
![]()













Leave a Reply