विभाग द्वारा 57 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि से होगा कटाव निरोधक कार्य
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर नया बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में 15 मार्च को रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में सर्वसम्मति से कटाव निरोधक कार्य मानक के अनुसार एवं गुणवत्ता पूर्ण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।
जानकारी के अनुसार आम सभा में इसके लिए गंगा व् गंडक नदी प्रभावित सभी सात पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बताया गया कि कटाव निरोधक कार्य बल्ली टोला से दक्षिण पछियारी टोला तक कराने के लिए सरकार ने 57 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि आवंटित की है।

आम सभा की अध्यक्षता रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया धर्मेंद्र राय जबकि संचालन मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार राय ने किया। आम सभा में अनेक विचार विमर्श के बाद सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि कार्य मानक के अनुसार एवं गुणवत्ता पूर्ण हो इसके लिए सभी सातों पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों ने गंगा मैया की सामूहिक शपथ ली।
आम सभा में सबलपुर पूर्वी, सबलपुर मध्यवर्ती, सबलपुर उत्तरी, सबलपुर पश्चिमी, नजरमीरा, शाहपुर, गंगाजल सहित सभी सात पंचायत के वाशिंदों की उपस्थिति रही। बैठक में भाजपा नेता ब्रज किशोर शर्मा, अधिवक्ता कन्हैयाजी मुकुंद, आमोद गोप, समाजसेवी लालबाबू पटेल, सरपंच मनोज राय, डॉ जग्गू प्रसाद, महेश प्रसाद यादव, आमोद कुमार, मुखिया त्रिभुवन राय, नंद किशोर राय, राम सागर भारती, विजय साह, शेखर राय, राम बिनोद सिंह, लालू राय, राजेंद्र राय, नागेंद्र दास, सुभाष राय, रविन्द्र राय आदि सैकड़ों आमजन सभा में उपस्थित रहे।

जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल ने कटाव निरोधक कार्य के लिए बल्ली टोला से लेकर सबलपुर पछियारी टोला तक राष्ट्रीय स्पर्धा अल्पकालीन निविदा आमंत्रण के तहत 57 करोड़ 55 लाख रुपए के प्राक्कलित राशि का टेंडर निकाला था। इसी राशि से कटाव निरोधक कार्य होना है।
![]()













Leave a Reply