Advertisement

समाज के हर वर्ग की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यो को गति देना प्राथमिकता-मंत्री

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड के पेयजल, स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के साड़म पूर्वी पंचायत अंतर्गत दलाल टोला में 15 मार्च को कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मंत्री को फूल-माला एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस दौरान दर्जनों जनप्रतिनिधि, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक वृंद एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

मौके पर स्थानीय मुखिया अनार कली, पंचायत समिति सदस्य गौशिया नुरी, सदर सईद अंसारी, रहमत अली, अनवर अंसारी, माजूम अंसारी, एनामुल अंसारी, जुनैद अंसारी, सब्बीर अंसारी, साबिर अंसारी, असनुल इस्लाम आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *