Advertisement

वेदांता ईएसएल कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत: नियोजन की मांग को ले परिजनों का धरना

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सियालजोरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड के एक कर्मचारी की इलाज के दौरान बीते 14 मार्च की संध्या मौत हो गयी। कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है।

बताया जाता है कि वेदांता ईएसएल कंपनी के सेकंडरी ऑपरेशन विभाग में कार्यरत विनोद शर्मा, जिनका बीते दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं, उन्होंने बीते 14 मार्च की रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके परिजन नियोजन और उचित मुआवजे की मांग को लेकर कंपनी के आरएमएचएस गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार मृतक विनोद शर्मा (कर्मचारी आईडी: 101358), पिता स्वर्गीय देवीलाल शर्मा वेदांता ईएसएल के सेकंडरी ऑपरेशन में कार्यरत थे। कुछ दिन पुर्व एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने जीवन और मौत के बीच लंबी लड़ाई लड़ी। लेकिन 14 मार्च की रात उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गय

इसे लेकर 15 मार्च की सुबह से ही परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत कर्मी शर्मा के शव को आरएमएचएस गेट के सामने सड़क पर रखकर नियोजन एवं मुआवजा राशि की मांग पर धरना दे रहे है। फिलहाल, गेट पर भारी भीड़ जमा है और यातायात बाधित है।

मृतक के परिजनों के अनुसार जब तक प्रबंधन की ओर से कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिलता, वे नहीं हटेंगे और पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस और कंपनी के सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात हैं, साथ हीं वार्ता का दौर भी जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *