रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड की 10 महिलाओं को सुरक्षित आवागमन के लिए नागरिक मंच के तत्वावधान में 15 मार्च को हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कसमार के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीएम) रंजीत रंजन ने किया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाने वालों के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है, क्योंकि घर से निकलने वाले हर व्यक्ति की सुरक्षित वापसी का परिवार इंतजार करता है। मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक नज़रुल इस्लाम ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट देना सराहनीय पहल है।
शिक्षक त्रिभुवन नाथ पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। फटिक चंद्र महतो ने कहा कि महिलाओं का सम्मान आधी आबादी का सम्मान है।
मौके पर पिंकी देवी, अकलिमा खातून, सानिया नुरैन, शांता मुखर्जी, गुड़िया देवी, सपना कुमारी, संगीता देवी, किरण कुमारी, पूजा मिश्रा व सोनम कुमारी को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी जीवन जगन्नाथ ने किया।
![]()













Leave a Reply