Advertisement

बड़े भाग्य से मानुष तन पाए, इसे व्यर्थ न गंवाए-कविता शास्त्री

चांदो में मानस कथा के सातवें दिन भक्ति की बह रही रसधार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांदो के साप्ताहिक बाजार स्थित धर्मसंस्थान में बीते 9 मार्च से आयोजित मानस महायज्ञ के सातवें दिवस पर 15 मार्च को श्रद्धालुओं की दमदार भीड़ जुटी रही। यहां श्रीअयोध्या धाम से पधारे राम बिनोद शरणजी महराज अपनी टोली के सदस्यों के सात लयबद्ध मानस पाठ करा रहे थे। महिला, पुरुष श्रद्धालु यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। साथ ही प्रसाद ग्रहण कर बगल के स्कूल परिसर में सामूहिक भोजन का भी लुफ्त उठाया। भोजन परोसने में श्रद्धालू बीणा देवी आदि सक्रिय रही।

इस अवसर पर रात्रि प्रवचन के दौरान अयोध्या धाम से पधारी मानस मंजरी कविता शास्त्री ने व्याख्यान में कहा कि यह मनुष्य की शरीर समस्त शुभ कर्मों के प्राप्ति का मूल है। सबसे श्रेष्ठ भी है और दुर्लभ भी। दुर्लभ होते हुए भी भगवत कृपा से यह सुलभ हो गया।भवसागर पार करने के लिए एक अत्यंत नौका है यह। मानस मंजरी ने स्पष्ट किया कि इसके शरण करने मात्र से गुरु इसके केवट बनकर पतवार का खेवैया बन जाते हैं। ईश्वर का वास आमजनों के हृदय में होता है। हमें हृदय को टटोलने की जरूरत है।

धनबाद जिला के हद में बाघमारा के चिटाहीधाम से आये बाल प्रवक्ता विष्णु गोपाल ने भी कथा सुनाई। मंच संचालक मुखिया पति राजेंद्र नायक सहित कमिटी से जुड़े सभी पदाधिकारी व् सदस्य गण सक्रिय दिखे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *