Advertisement

युवाओं के जोश के बल पर नया बाम विकल्प तैयार करेगी भाकपा-कॉ डी. राजा

रांची के अल्बर्ट इक्का चौक पर भाकपा राज्य कार्यालय निर्माण की रखी गई आधारशिला

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) झारखंड राज्य परिषद की ओर से 15 मार्च कॉ शताब्दी वर्ष समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम झारखंड की राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित राज्य कार्यालय पर बाजे गाजे के साथ पार्टी कार्यालय के नव निर्माण हेतु आधारशिला रखी गई।

जानकारी के अनुसार भाकपा के शताब्दी वर्ष पर आयोजित समारोह में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कॉ डी राजा, पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री कॉ शिवकुमार मुखर्जी, झारखंड प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे। समारोह अटल वेंडर मार्केट के ऊपर चतुर्थ तल पर बने सभागार में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता कॉ कन्हाई मल पहाड़िया, भारतीय किसान सभा के संयोजक भंते जैनेंद्र तथागत तथा कॉ अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्ष मंडली ने किया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा महासचिव कॉ डी. राजा ने कहा कि पार्टी की 100 वर्षो में लगातार संघर्ष करते रही है। पार्टी केवल चुनाव के लिए नहीं है। पार्टी जनता की जन समस्याओं को लेकर जन संघर्ष के लिए है। आज भी झारखंड में जल, जंगल व् जमीन की लड़ाई अधूरा है, जिसे कम्युनिस्ट पार्टी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हमने अपने संघर्ष के दौरान कई साथियों को खोया है, फिर भी जनता के हित में जन आंदोलन को नहीं छोड़ा। जन आंदोलन के माध्यम से हम जन विश्वास को जीत कर झारखंड में एक विकल्प बनने का प्रयास करेंगे।

समारोह को पूर्व मंत्री किसान नेता कॉ शिवकुमार मुखर्जी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज देश किसान संकट के दौर से गुजर रहा है। दुनिया में युद्ध के नाम पर हाहाकार मचा है। निर्दोष देशवासियों की हत्या की जा रही है। पूंजी की लड़ाई चल रही है। उन्होंने झारखंड के शहीदों को नमन करते हुए झारखंड में मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड में युवाओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेवारी है। आने वाले दिन में सारे चुनौतियों को स्वीकार करते हुए हमारी पार्टी आगे बढ़ेगी। कहा कि हम केवल चुनाव के लिए नहीं, बल्कि जनता के सवालों को लेकर जन संघर्ष के लिए हैं।

भाकपा प्रदेश सचिव कॉ महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदाओं को राज्य की सरकार माफियाओं से लुटवा रही है। चाहे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार या राज्य की हेमंत सोरेन सरकार। दोनों सरकार झारखंड की जल, जंगल व् जमीन की सुरक्षा करने में असफल रही है। भाकपा लगातार जमीन के सवाल पर लड़ रही है।

इस अवसर पर अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार जबरन किसानों की जमीन लूट रही है, लेकिन भाकपा किसान हित में लड़ेगी और जीतेगी। झारखंड में नए बाम विकल्प की जमीन तैयार करेगी और आने वाले दिनों में झारखंड की जनता के हितों की रक्षा के लिए जनसभाओं से भाकपा जन संघर्ष तेज करेगी।

समारोह में मुख्य रूप से महासचिव कॉ डी राजा, पूर्व मंत्री कॉ शिवकुमार मुखर्जी, प्रदेश सचिव कॉ महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कॉ पीके पांडेय, कॉ कन्हाई मल पहाड़िया, कॉ भंते जैनेंद्र तथागत, रांची जिलाध्यक्ष कॉ एहतेशाम परवीन, देवांशु सिंह, हिमांशु सिंघा, सोनिया देवी, अर्जुन कुमार यादव, नीरज सिंह, चंदेश्वर सिंह, विकास कुमार वर्मा, संतोष कुमार रजक, अजय कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, अंबुज ठाकुर, अनिरुद्ध कुमार, गया नाथ पांडेय, गौरव रवानी, शंभू मोहली, रुचिर कुमार तिवारी, मनोज ठाकुर, श्यामल चक्रवर्ती, स्वामीनारायण चक्रवर्ती, गणेश प्रसाद महतो, राजेंद्र यादव, नूनू चंद महतो, स्वयंवर पासवान, चुन्नू पांडेय, अब्दुल्लाह अंसारी, मनोज ठाकुर, मो. ईशहाक, इम्तियाज़ खान, अली अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, मनोज महतो, चितरंजन महतो, कयूम मलिक, मुन्ना, राजेंद्र प्रसाद, रामस्वरूप पासवान, दीप नारायण यादव सहित सैकड़ो समर्थक उपस्थित थे।

मौके पर मांजरुल हसन खान फाउंडेशन के जुल्फिकार अहमद खान द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। फुटपाथ दुकानदार संघ के विकास कुमार ने भी स्वागत किया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने संगीत के माध्यम से शहीदों को याद किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *