Advertisement

बालीडीह में बीएमडब्ल्यू प्रोजेक्ट से रंगदारी की मांग पर प्रिंस खान पर केस दर्ज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बालीडीह स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग 18 सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बीएमडब्ल्यू प्रोजेक्ट से रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोप है कि इंटरनेशनल गैंगस्टर प्रिंस खान ने प्रोजेक्ट की कुल लागत का एक प्रतिशत और हर महीने 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। रकम नहीं देने पर बोकारो, रांची और कोलकाता में बंसल ग्रुप से जुड़े कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी दी गई है।

इस मामले में बोकारो के सेक्टर नाइन रहिवासी सुरेश सिंह की शिकायत पर बालीडीह थाना में प्रिंस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शिकायतकर्ता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की मॉनिटरिंग स्वयं एसपी हरविंदर सिंह कर रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी किस माध्यम से दी गई और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *