रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खेराचातर वन परिसर में 13 मार्च को वन सुरक्षा समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता गंगाधर महतो ने की।
वन सुरक्षा समिति की आयोजित बैठक में विगत 2 मार्च को स्वर्गीय जगदीश महतो की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वर्तमान समय में विभिन्न जंगलों में लग रही आग को रोकने तथा अवैध पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जंगलों की सुरक्षा के लिए एक गश्ती दल का गठन किया जाएगा। यह दल विभिन्न समितियों और गांवों में जाकर वन संरक्षण के प्रति आमजनों को जागरूक करेगा तथा आगजनी और अवैध कटाई को रोकने के लिए निगरानी भी करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष विष्णु चरण महतो, केंद्रीय सदस्य आनंद महतो, नकुल मुंडा, नंदलाल महतो, दशरथ टुडू, दिलीप महतो, जगदंबा टुडू, शंकर टुडू, देवलाल महतो, सोमर महतो, शंकर महतो, भद्रु महतो, मनोज हेम्ब्रम सहित कई सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply