रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहमासिया में 13 मार्च को प्रार्थना सभा के दौरान वर्ग सप्तम के छात्र देव कुमार नायक एवं वर्ग पंचम की छात्रा मौनी कुमारी का जन्मदिन विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दोनों बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सचिव अनिल कुमार ने कहा कि विद्यालय में बच्चों का जन्मदिन मनाने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और विद्यालय के प्रति लगाव भी मजबूत होता है। वहीं प्रखंड अध्यापक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नायक ने भी दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ-साथ ऐसे छोटे-छोटे आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका एवं सभी छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply