Advertisement

सरहुल उत्सव में शामिल हुए सामाजिक कार्यकर्ता सूरज जायसवाल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्रकृति के महापर्व सरहुल के अवसर पर बोकारो नील के हद में कसमार प्रखंड के तिलयगजार गांव में सरहुल उत्सव का आयोजन किया गया।

आयोजित सरहुल उत्सव में कसमार क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सूरज जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संथाली भाइयों के साथ मिलकर सरहुल पर्व का आनंद लिया और सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता जायसवाल ने कहा कि सरहुल प्रकृति, पर्यावरण और आदिवासी संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह हमें प्रकृति के संरक्षण और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

उत्सव के दौरान सरहुल कमिटी की ओर से जायसवाल को सम्मानित भी किया गया। इस सम्मान के लिए उन्होंने कमिटी के सभी सदस्यों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे समाज का सम्मान है और इससे सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के गांव के ग्रामीण रहिवासी, सरहुल कमिटी के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *