Advertisement

खासमहल मे अंधाधुंध कोयला उत्पादन की होड़ में सुरक्षा मानकों की हो रही अनदेखी

परियोजना का शीघ्र निरीक्षण कर अनियमितता बरतने का करूंगा जांच-डीएमएस

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के खासमहल परियोजना मे खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) द्वारा निर्धारित सुरक्षा नियमो का उल्लंघन का आरोप लग रहा है।

आरोप है कि यहां सुरक्षा नियमो का उल्लंघन कर खतरनाक तरीके से ओवी रिमूवल और कोयला उत्खनन का कार्य विभाग और आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसके कारण कामगारो का जीवन असुरक्षित है। जिससे कब कौन दुर्घटना का शिकार हो जाए कहा नहीं सकता है।
बताया जाता है कि स्थल निरीक्षण (स्पॉट वेरीफीकेशन) के दौरान श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने पाया कि उत्खनन कार्य मे अनियमितता बरती जा रही है और मजदूरो की जान जोखिम मे डाला जा रहा है। अधिक से अधिक कोयला उत्पादन की होड़ में सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। बताया गया कि खदानों के आसपास रहने वाले और वहां काम करने वाले कामगार व् रहिवासी गंभीर प्रदूषण से ग्रस्त है। परियोजना में कोयला चोर संगठित रूप से कोयला चोरी कर रहे है। कोयला रोड सेल मे आरओएम की जगह स्टीम कोयले का उठाव किया जा रहा है। आउटसोर्सिंग पैच में अनधिकृत मशीन चलाई जा रही है।

श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा दी गई उपरोक्त जानकारी के संबघ मे कोडरमा रीजन के खान सुरक्षा निदेशक (डीएमएस) एन पी देवरी ने 13 मार्च को दूरभाष पर कहा कि मामला को उन्होंने संज्ञान मे लिया है और शीघ्र ही खासमहल परियोजना का निरीक्षण कर अनियमितता बरतने और सुरक्षा नियम का पालन नहीं करने सहित अन्य मामलो की जांच कर वे आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *