Advertisement

नीलामी प्रक्रिया से वित्तीय वर्ष में सोनपुर रेल मंडल को 5 करोड़ से अधिक का राजस्व लाभ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय रेल के राजस्व को बढ़ाने तथा यात्री सुविधाओं के उन्नयन की दिशा में पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा 13 मार्च को आयोजित नीलामी प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों पर पार्किंग स्टैंड एवं पे-एंड-यूज़ शौचालयों के निविदा का सफलतापूर्वक आवंटन किया गया।

जानकारी के अनुसार रेलवे द्वारा इसे पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया एवं प्रभावी राजस्व प्रबंधन का सशक्त उदाहरण एवं उपलब्धि बताया गया है। नीलामी के माध्यम से रेल मंडल के देसरी, बछवाड़ा एवं दलसिंहसराय से संबंधित निविदाओं का वार्षिक बोली मूल्य की बात करें तो देसरी रेलवे स्टेशन स्थित पार्किंग स्टैंड का ₹ 53,001/- रहा। इसी तरह बछवारा सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्किंग स्टैंड का ₹ 11,65,111/- तथा दलसिंहसराय सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्किंग स्टैंड का ₹ 11,92,222/ रहा।

इन तीनों यूनिट्स से अगले 3 वर्षों की अवधि में जीएसटी सहित कुल अनुबंध मूल्य ₹ 85,32,582/- प्राप्त होगा, जो सोनपुर रेल मंडल के गैर-किराया राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करेगा। विदित हो कि सोनपुर रेल मंडल को इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल पार्किंग स्टैंड मद से 5 करोड़ 39 लाख रुपया का रेल राजस्व प्राप्त हो चुका है। इन सफल नीलामियों से न केवल सोनपुर मंडल के राजस्व आधार को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्टेशनों पर सुव्यवस्थित पार्किंग एवं स्वच्छता सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों के अनुभव में भी सकारात्मक सुधार होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *