एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 11 मार्च को जिला मुख्यालय एनआइसी स्थित सभागार में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) के साथ बैठक की। बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत आबद्ध (टाइड) एवं अनाबद्ध (अनटाइड) मद की राशि खर्च की उन्होंने समीक्षा की।
उक्त बैठक के दौरान उपायुक्त झा ने जिले के सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त राशि को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शीघ्र खर्च करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाकर समयबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा किया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। उन्होंने विभिन्न प्रखंडों में योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चास प्रांजल ढ़ांडा, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बेरमो मुकेश मछुवा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) मो. सफीक आलम सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply