Advertisement

मंडल कारा चास का डीसी-एसपी की देख रेख में छापेमारी

दंडाधिकारी एवं 6 टीमों ने कैदियों के विभिन्न वार्डों की ली सघन तलाशी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में मंडल कारा चास में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरविंदर सिंह की देखरेख में 10 मार्च को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान घंटे भर तक चला, जिसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की छह अलग-अलग टीमों ने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों में सघन जांच की।

जिला मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चास जेल में छापेमारी के दौरान कैदियों के वार्ड, बैरक एवं अन्य स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई को जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाने की बात कही।

छापेमारी अभियान में उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता (एसी) मुमताज अंसारी, सिटी डीएसपी आलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, डीएसपी मुख्यालय अनिमेष गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, डीएसपी ट्रैफिक विद्या शंकर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो, पुलिस निरीक्षक संगीता, अंचलाधिकारी चास राम सेवा राम, डीएसपी (प्रतीक्षारत) रूपेंद्र कुमार राणा, कार्यपालक दंडाधिकारी जया कुमारी, डीएसपी मुकेश सहित अन्य जवान शामिल रहे।

मौके पर डीसी झा एवं एसपी सिंह ने बताया कि जेल परिसर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की जांच आगे भी जारी रहेगी। मौके पर जेल अधीक्षक सह डीएलओ द्वारिक बैठा, जेलर रामाकांत, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *