Advertisement

चाईबासा के गुवा में मनाया गया सीआईएसएफ का 57वां स्थापना दिवस

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में 10 मार्च को सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) का 57वां स्थापना दिवस यूनिट जीओएम द्वारा उत्साह, गर्व एवं गरिमा के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर यूनिट परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें यूनिट के अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा में बल के महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही उपस्थित सभी कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर यूनिट के उन अधिकारियों एवं जवानों को, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय ड्यूटी का प्रदर्शन किया है, उन्हें प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रभूषण कुमार सीजीएम गुवा सेल उपस्थित रहे। उन्होंने यूनिट जीओएम के कार्यों की सराहना करते हुए औद्योगिक सुरक्षा में बल की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की तथा सभी कार्मिकों को भविष्य में भी समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की सुरक्षा, सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *