एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के प्रसिद्ध व्यवसायी सह पुराना वीडियो आफिस स्थित चंद्रा मेडिकल के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय जयकृष्ण बरनवाल के पुण्यतिथि पर 10 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन अवध बैंक्वेट हॉल फुसरो में किया गया। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ दीपिका सिंह, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रिया कुमारी तथा जेनरल फिजीशियन डॉ सुमित कुमार झा के द्वारा रोगियों की जांच की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर व स्व. जयकृष्ण बरनवाल के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली देकर की गई। मधुसूदन ट्रस्ट ब्लड सेंटर रांची द्वारा 30 युनिट रक्त का संग्रह किया गया एवं विभिन्न डाक्टरों द्वारा 110 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं दी गई।
इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम में समाजसेवी सह बरनवाल युवक संघ के संरक्षक डॉ प्रह्लाद बरनवाल, दयानंद बरनवाल, अध्यक्ष रामचंद्र बरनवाल, कोषाध्यक्ष विनय बरनवाल, सचिव पुरुषोत्तम बरनवाल, प्रदीप बरनवाल, बरनवाल महिला समिति अध्यक्षा अर्चना बरनवाल, चंद्रा मेडिकल के प्रोपराइटर मनोज बरनवाल, राहुल बरनवाल, रीता बरनवाल, बी.डी. ए. कॉलेज पिछरी के पूर्व प्राचार्य रविन्द्र सिंह, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर उनेश, पूर्व पार्षद भरत वर्मा, लक्ष्मण सिंह, आरएसएस के मंचू सिंह, विजय बरनवाल, रूबी बरनवाल, बिट्टू बरनवाल, सुभाष बरनवाल, पवन बरनवाल, मनोहर बरनवाल, सोनी बरनवाल, कंचन बरनवाल, पियुष बरनवाल, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply