Advertisement

सीआईएसएफ के 57वें स्थापना दिवस पर करगली में भव्य परेड व् संस्कृतिक कार्यक्रम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा 10 मार्च को अपनी स्थापना के 57 वर्ष पुरे होने पर बल द्वारा जगह जगह भव्य परेड व् सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी क्रम में बोकारो जिला के हद में केऔसुब इकाई सीसीएल करगली के बीएंडके एरिया के परेड ग्राउण्ड में सीआईएसएफ द्वारा 57वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएल ढोरी एरिया के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा रहे। उनका स्वागत बल के कमांडेंट राज प्रताप सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट बार्पे सार्थक बाबाजी एवं के.वी. अनंथा श्रीधर उपस्थित रहे। स्थापना परेड 3 टुकड़ियों में सरमोनियम ड्रेस से सुसज्जित, परेड कमाण्डर निरीक्षक कार्य प्रदीप कुमार सिंह व उप परेड कमाण्डर उप निरीक्षक कार्य हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में परेड कदम से कदम मिलाते हुये शौर्य का परिचय देते हुये जब मंच से गुजर रही थी तो उनके सधे हुये कदम पर परेड में उपस्थित सैकड़ो अतिथियों, पारिवारिक सदस्यों व बच्चों ने परेड का तालियों के साथ स्वागत किया।

परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। मुख्य अतिथि ने सीसीएल परियोजना में उत्खनन कार्य के दौरान सीआईएसएफ द्वारा निभाई जा रही सुरक्षा जिम्मेदारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे कठिन परिस्थितियों में भी अत्यंत प्रभावी बताया। कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह ने केऔसुब के कार्यशैली एवं बल के अनुशासन की सराहना करते हुए अपने संबोधन में साइक्लोथाॅन के बारे में बताया तथा उल्लेखित किया कि साइक्लोथाॅन का मुख्य उद्देश्य जवानों में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा स्वस्थ जीवन-शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

परेड समाप्ति उपरांत केऔसुब के श्वान दस्ता, सीआईएसएफ के कमाण्डों द्वारा हथियार डेमो, टग ऑफ वार एवं पारिवारिक आवास के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा लेमन रेस जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हथियार के साथ डेमो था। स्थापना परेड में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बल व बल सदस्यों को पारितोषिक वितरण व विशेष जलपान की व्यवस्था की गयी थी।

कार्यक्रम में मंच संचालन महिला निरीक्षक कुमारी आरती सिंह तथा निरीक्षक कार्य अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। स्थापना परेड का सफल संचालन हेतु उप कमाण्डेंट गारा अभिलाष, सहायक कमाण्डेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, के.वी.ए श्रीधर, निरीक्षक/कार्य चंदन कुमार, अमित कुमार झा, पी.के.सिंह, निकुुज कुमार, दीपक कुमार, उप निरीक्षक/कार्य संतोष कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, हरेश कुमार सिंह, संदीप कुमार, सहायक उप निरीक्षक/कार्य एस के सिंह व अन्य पद के प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, पी.के. राय, वंश कुमार सोनकर, मो. इफ्तेखार अंजुम, संदीप कुमार, प्रताप शंकर, संजीव कुमार खरबार व आरक्षक सुदामा प्रसाद का योगदान सराहनीय रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *