Advertisement

अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने शौर्य द्विवेदी के पक्ष में किया प्रचार

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने शौर्या द्विवेदी के पक्ष में 10 मार्च को प्रचार किया। ज्ञात हो कि, शौर्या द्विवेदी बार काउंसिल का चुनाव लड़ रही है।

जानकारी के अनुसार प्रचार के क्रम में अधिवक्ता मिश्रा ने तेनुघाट अधिवक्ता संघ के सदस्य से अनुरोध किया कि वे आगामी 12 मार्च को होने वाले झारखंड बार काउंसिल के चुनाव में अधिवक्ता शौर्या द्विवेदी के पक्ष में मतदान करे और उनके जीत में अपना समर्थन दे। कहा कि शौर्या के जीतने के बाद झारखंड के अधिवक्ता के साथ तेनुघाट के अधिवक्ता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

अधिवक्ता सुरक्षा लागू कराया जाएगा। साथ ही अधिवक्ताओ के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी वे दृढ़ संकल्प है। इस दौरान अधिवक्ता जुलेश प्रसाद, वेद प्रकाश तिवारी, गणेश तिवारी, जय राम टुड्डू, सोम डे आदि अधिवक्तागण अधिवक्ता मिश्रा के साथ थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *