Advertisement

सरना स्थल विवाद निपटारे को ले आदिवासी सामाज पहुंचा एसडीओ कार्यालय

प्रहरी संवाददाता (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के तुलबुल में सरना स्थल को लेकर विवाद उत्पन्न विवाद को लेकर दो आदिवासी समुदाय में आपस में तनातनी देखी जा रही है। इसे लेकर दर्जनों आदिवासी महिला पुरुष 10 मार्च को बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) से हस्तक्षेप की मांग की है।

जानकारी के अनुसार एसडीओ मुकेश मछुवा के अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में दर्जनों महिला पुरुष पहुंच कर सैकड़ों हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दिया और उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

बताया जाता है कि एसडीओ मछुवा ने वस्तुस्थिति को समझते हुए उक्त भूमि पर अंचल पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया और तत्काल आगामी 16 मार्च को आयोजित सरहुल महोत्सव को धूम धाम से दोनों पक्षों से मानने की अपील की। साथ हीं कहा कि महोत्सव के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखना प्रशासन का दायित्व है।

बताया जाता है कि प्रथम पक्ष का आरोप है कि वर्षों से उसके पूर्वज तुलबुल में खाता संख्या-86, प्लॉट संख्या-2081, रखवा 70 डिसमिल एवं प्लॉट संख्या-1993, रकवा 1.51 एकड़ स्थल पर पूजा अर्चना करते रहे है। बीते वर्ष से तुलबुल के टोला मेरलघुटू रहिवासी बदन मांझी, बिहारी मांझी, सानू मरांडी एवं अन्य द्वारा उक्त भूमि पर दावा करते हुए घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

जबकि दूसरा पक्ष उक्त भूमि को गैर मजरुआ करार देते हुए महोत्सव के दौरान यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर अड़ी है। एसडीओ से भेंट करनेवालो में मांझी बाबा तुलबुल सरना समिति के अध्यक्ष भगवान दास मांझी, शिवलाल सोरेन, बबीता देवी बाबूचंद सोरेन सहित दर्जनों अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *