Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका डॉ रानी ठाकुर सम्मानित

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर विजया गार्डन रहिवासी शहर की चर्चित समाजसेविका डॉ रानी ठाकुर को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार डॉ ठाकुर को जमशेदपुर के गुरुजी विचार मंच द्वारा कदमा गणेश पूजा मैदान मे महिला सम्मान समारोह मे उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पदमश्री छूटनी महतो द्वारा सम्मानित किया गया।

मौके पर पूर्व सांसद सुमन महतो और ईचागढ़ की विधायक सविता महतो द्वारा समाज सेविका डॉ रानी ठाकुर को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ रानी ठाकुर ने बताया कि उन्हे खासकर पदमश्री छूटनी महतो और अन्य वरिष्ठ के साथ सम्मानित होना एक गौरवान्वित पल है। अब वह नये उत्साह के साथ और समाज मे सेवा देने को प्रयत्नशील रहेंगी। उन्होंने बताया कि मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2025, पूर्व मिस बिहार, मिसेज एशिया 2019, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2021, मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022, मिसेज इंडिया वर्ल्ड डायनेमिक फीमेल अवॉर्ड 2022, मिसेज दीवा अवॉर्ड 2023 में सम्मानित की जा चुकी है।

वर्तमान मे डॉ ठाकुर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के पद पर सेवारत हैं। पूर्व में उन्हे हिंदू रत्न अवार्ड से भी 2025 नवंबर मे भारत मंडपम दिल्ली मे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा नवाजा गया है। इससे पहले भी महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के लिए विभिन्न मंच द्वारा सम्मानित किया गया है।
समाजसेवा के दृष्टिकोण से छठ, रामनवमी वगैरह मे शिविर लगाना, बच्चों को किताब कॉपी बिस्किट वगैरह वितरण करना, सेवा का एक सतत प्रयास रहा है। विवाह मे गरीबों को मदद करना, अनाथ बच्चों और वृद्धा आश्रम मे समय- समय पर मदद करना, खाने का सामान वितरण करना उनके समाज सेवा का दिलचस्प पहलु रहा है। जो भी उनके समक्ष दु:ख लेकर आए उनको मदद करने के साथ नई उत्साह और समाज मे सेवा देने को प्रयत्नशील रहेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *